मस्तूरी।(वायरलेस न्यूज़) प्राथमिक शाला ठाकुरदेवा से सेवानिवृत्त प्रधानपाठक श्री अर्जुन प्रसाद साहू को विकासखंड शिक्षाधिकारी श्री ए के भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। श्री साहूजी की 39 वर्षो की सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त होने पर शाल, श्रीफल व डायरी-पेन भेंट कर बीईओ साहब ने उनका सम्मान किया। इस दौरान बीईओ श्री भारद्वाज जी ने अपने संबोधन में साहू सर के शिक्षा विभाग में सेवा की सराहना करते हुए उपस्थित शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के पश्चात ठाकुरदेवा स्कूल प्रांगण में बीईओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। आज के कार्यक्रम में एबीईओ द्वय श्री शिवराम टंडन व श्री कौशिक जी के अलावा हायर सेकंडरी स्कूल ओखर की प्राचार्या व संकुल प्रभारी श्रीमती साधना जॉयस प्रधान, पूर्व संकुल प्रभारी पचपेड़ी बी.आर.लहरे, लिमतरा के संकुल समन्वयक श्री अरुण जायसवाल, संकुल समन्वयक भरारी श्री डिशपाल सिंह, शिक्षक संजीत कुमार राजभानु, मनोज कुमार कुर्रे, पीटर टंडन, शिवकुमार कैवर्त,चमेली ध्रुव, अनिता मरावी, मनोज भारद्वाज, विनोद यादव, अशोक पाण्डेय, राम खिलावन कुर्रे, टेकराम कुरासी, निर्मल भारद्वाज, ईश्वर राठौर, ईश्वर भारद्वाज, सुखनंदन मनहर एवं अजय साहू आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक ओखर श्री विवेक सिंह ने किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

