गढ़िया राजमहल के पास हाथियों का डेरा, पेड़ पर चढ़ लड़की ने किसी तरह जान बचाई
पसान/ (वायरलेस न्यूज़) कोरबा जिले के पसान रेंज में हाथियों के उत्पात से लोग परेशान हैं । यहां पर 3 हाथी 1 महीने से डेरा डाले हुए हैं। पिछली रात 11:00 बजे के आसपास हाथियों के कारण यहां के लोग काफी परेशान हैं। हाथियों की दहशत के कारण दर्रीपाड़ा के लोग अपने मकानों से बाहर निकल आए। उन्होंने मसाल और कई सामान के साथ जानवरों को यहां से खदेड़ा। इसके बाद तीनों हाथी गढ़िया राजमहल के पास बाड़ी में जाकर बैठ गए। इस दौरान एक बालिका बुरी तरह डर गई । उसने पेड़ पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई । हाथियों को मौके से खदेड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा किसी तरह के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं । लोगों में काफी नाराजगी हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

