पाली (वायरलेस न्यूज़) नाबालिग के दैहिक शोषण का फ़रार आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फंसा कर दैहिक शोषण करने वाले धारा 376 और पास्को एक्ट के फ़रार आरोपी को अंततः पाली पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पाली थाना में दिनांक 9,7 ,21 को दूरस्थ ग्राम पंचायत क्षेत्र की नाबालिग युवती के द्वारा लिखित कर दिलीप यादव उर्फ छोटू पिता सुंदर लाल यादव 27 वर्ष निवासी लालपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर के खिलाफ प्रेमजाल फंसा कर दबाव पूर्वक दैहिक शोषण की शिकायत की थी। पाली पुलिस इस मामले में फ़रार आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई थी। युवक के विरुद्ध पाली थाने में धारा 376 ए (क) भा, द, वि 5,6 पास्को एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना में लेते हुए कोरबा एस पी भोजराम पटेल द्वारा दिये गये निर्देशो के परिपालन में अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व एसडीओपी कटघोरा रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक पौरुष पुर्रे के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी करते हुए सायबर सेल कोरबा एवं सूचना तंत्र के सहयोग व बताए लोकेशन
रायपुर के चांगोरा भाटा देवेंद्र नगर से पाली थाना प्रभारी
पौरुष पुर्रे के द्वारा रायपुर दबिश दे कर पास्को एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पाली थाना लाया गया। जिसे विशेष न्यायालय पास्को एक्ट कटघोरा में पेश करने के बाद कटघोरा उप जेल दाखिल किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

