ग्रामीण परिवेश के साथ विकास कार्यों का जाना हाल
जगदलपुर 23 अक्टूबर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ कलेक्टर श्री रजत बंसल आदिवासी बाहुल्य बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को जानने के लिए दरभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव मादरकोंटा में रात्रि विश्राम किया। गुरूवार 22 अक्टूबर को देर शाम मादरकोंटा पहुंचे कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ समय बिताया और उनके रहन-सहन को जानने-समझने की कोशिश की। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की पड़ताल करने की कोशिश की, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को सुनिश्चित कराया जा सके। इस दौरान कलेक्टर ने कवासी हिड़मा के घर में रात्रि विश्राम कर स्थानीय भोजन का लुत्फ उठाया। कलेक्टर श्री बंसल ने रात्रि विश्राम के बाद सुबह-सुबह रागी के खेतों में पहुंचकर खेती-बाड़ी का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां स्थित मादरकोंटा गुफा का अवलोकन भी किया।
कलेक्टर श्री बंसल आज 23 अक्टूबर को प्रशासनिक अमले के साथ तोकापाल एवं दरभा विकासखण्ड के दुर्गम एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इन्द्रजीत चन्द्रवाल, एसडीएम श्री प्रवीण वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तंदुलकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

