रायगढ़, (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 1 अगस्त2021) ट्रांसपोर्ट नगर रायगढ़ से कोतरा रोड रेलवे फाटक से ढिमरापुर होते हुए भूपदेवपुर से चपले तक 37.50 किमी मार्ग के डामरीकरण के लिए भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके पश्चात सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर निविदा स्वीकृत की जा चुकी है। ठेकेदार से अनुबंध कर कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 200 (नया क्र.49) मसनियाकला से रेंगालपाली तक भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा एनएचडीपी योजनांतर्गत स्वीकृत की गई। स्वीकृत योजनांतर्गत 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिसमें रायगढ़ बायपास एवं खरसिया बायपास सीमेंट कांक्रीट मार्ग का निर्माण किये जाने के कारण विद्यमान डामरीकृत मार्ग भांठा गांव के पास 1.00 कि.मी.बोतल्दा से चोढ़ा एवं चपले से ट्रांसपोर्ट नगर कुल लंबाई 37.540 किमी.मार्ग में डामरीकरण किया जाना है। इस मार्ग के डामरीकरण कार्य के लिये निविदा आमंत्रित किया जाकर ठेकेदार को निविदा स्वीकृति पत्र जारी किया गया है। ठेकेदार द्वारा अनुबंध उपरांत कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। वर्तमान में वर्षा ऋतु के दौरान मार्ग के क्षतिग्रस्त भागों पर निर्मित हुये गढ्ढों की मरम्मत कार्य ई.पी.सी.ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली

