रायगढ़, (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 1 अगस्त2021) उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल की पहल पर राबर्ट्सन रेल्वे साइडिंग से भालुनारा को जोडऩे वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। सड़क निर्माण का जिम्मा अडानी प्रबंधन को दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने इसके लिए अडानी प्रबंधन को निर्देशित किया है।
राबर्ट्सन रेल्वे साइडिंग से भालुनारा को जोडऩे वाली सड़क लगातार भारी वाहनों के आवाजाही के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। इसको संज्ञान में लेते हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कलेक्टर श्री भीम सिंह से कहा। जिसके पश्चात कलेक्टर श्री भीम सिंह ने अडानी प्रबंधन को उक्त सड़क के निर्माण के लिए निर्देशित किया है। इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। बारिश के मद्देनजर फौरी तौर पर यातायात को सुगम करने पैच वर्क का काम किया जाएगा। बरसात के बाद पूरी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
भारी वाहनों की आवाजाही के साथ आस-पास के ग्रामवासी जो रोजाना इस मार्ग से सफर करते हैं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। सड़क निर्माण होने से इस मार्ग में यातायात व्यवस्थित होगा। जिससे इलाके के डुमरपाली बड़े, डुमरपाली छोटे, नवागांव, पामगढ़ व अन्य गांव के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

