एम आई सी के गठन से कांग्रेस पार्षदो में व्यापक असंतोष
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) ;- नगर निगम के पूर्व सभापति व भाजपा के वरिष्ठ पार्षद ने नगर निगम के महापौर श्रीमती जानकी काटजू के एम आई सी के गठन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस गठन से काँग्रेस के एक दर्जन पार्षदो में रोष व्याप्त है,वरिष्ठ व अनुभवी पार्षदो की उपेक्षा की गई है जिसका खामियाजा शहर सरकार को भुगतना पड़ेगा !
महापौर के द्वारा विगत दिनों से चले आ रहे एम आई सी गठन के विवाद सुलझने की बजाय उलझ गए है और महापौर भी अपने आप को ठगा महसूस कर रही है नई एम आई सी के गठन में महापौर के अपने विश्वास के आधे सदस्य पार्षद भी मनोनीत नही है अतः इससे महापौर को किसी भी जरूरी प्रस्ताव को एम आई सी के प्रत्याशा में स्वीकृत कराने में असुविधा होगी चूंकि एम आई सी के गठन में काँग्रेस के अलग अलग गुटों के पार्षदो का समावेश कर संतुलन किया गया है इसलिए वे अपने गुटीय नेता के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे ना कि एम आई सी के प्रति यदि महापौर नगर का सुव्यवस्थित विकास चाहती है तो एम आई सी के सारे सदस्यों को साथ लेकर नगर निगम में निर्वाचित सभी पक्ष विपक्ष पार्षदो का विश्वास अर्जित करना पड़ेगा !
पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय ने एम आई सी के सभी नव मनोनीत पार्षदो को बधाई प्रेषित किया है !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

