लक्ष्य अनुसार टीकाकरण पूरा
05 विकासखंड में भी टीकाकरण का लक्ष्य हुआ पूरा
जिले में 10 लाख से अधिक लोगों को लग चुकी है टीके की पहली खुराक
रायगढ़,(वायरलेस न्यूज़ 08 अगस्त 2021) रायगढ़ शहर में कोविड टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। यहां सभी आयु श्रेणी के पात्र लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक लग चुकी है।इसी के साथ रायगढ़ प्रदेश का पहला नगर निगम बन गया है, जहां फर्स्ट डोज़ कोविड वैक्सीनेशन पूरा कर लिया गया है। रायगढ़ शहर में 1 लाख 14 हजार 375 लोगों को पहली डोज़ लगायी जा चुकी है। कलेक्टर श्री भीम सिंह के नेतृत्व में कोविड वैक्सीनेशन का काम पूरी तेजी से जारी है। जिसका परिणाम है जिले के 94 फीसदी आबादी को कोविड टीके की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है। रायगढ़ नगर निगम के साथ जिले के 05 विकासखंड तमनार, पुसौर, बरमकेला, घरघोड़ा और रायगढ़ शहरी तथा एक अन्य नगरीय निकाय किरोड़ीमल नगर में लक्ष्य अनुसार सभी पात्र लोगों को टीके की फर्स्ट डोज़ लगायी जा चुकी है।
01 मार्च से आम नागरिकों का कोविड टीकाकरण शुरू हुआ था। 5 माह बाद जिले में 94 प्रतिशत लोगों को फर्स्ट डोज़ लगाया जा चुका है। अब तक पहली खुराक के 10 लाख से अधिक टीके जिले में लगे हैं। शहर में भी लक्ष्य अनुसार सभी पात्र नागरिकों का टीकाकरण पूर्ण किया जा चुका है। इसी के साथ 05 विकासखंड आउर एक अन्य नगरीय निकाय में भी टीकाकरण लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। जिसमें तमनार, पुसौर, बरमकेला, घरघोड़ा और रायगढ़ शहरी और किरोड़ीमल नगर शामिल है। तीन अन्य विकासखंड में भी 90 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण कर लिया गया है। जिसमें लोइंग में 96 प्रतिशत, खरसिया 95 प्रतिशत और लैलूंगा में 90 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। धरमजयगढ़ में 88 और सारंगढ़ में 76 प्रतिशत लोगों को टीके लगे हैं।
कलेक्टर श्री भीम सिंह के नेतृत्व और सीईओ जिला पंचायत डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में कोविड टीकाकरण पूरी रफ्तार से जारी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जनप्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल किया गया। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने लगातार निगम पार्षदों के साथ सरपंचों की बैठक ली। लोगों को टीकाकरण मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया गया। जल्द से जल्द पूरी आबादी को वैक्सीनेट करने जिला अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त टीम फील्ड में उतारकर महाभियान चलाया गया। टीमें लोगों के घर-घर तक पहुंची। हिचक रहे लोगों को टीके के बारे में तथ्यात्मक जानकारी देकर टीका लगवाने प्रेरित किया गया। शासन से लगातार समन्वय कर इतने बड़े पैमाने पर टीके की व्यवस्था कर उसका मोबिलाइजेशन किया गया। जिसका सकारात्मक परिणाम ये है कि आज जिले की 94 फीसदी आबादी, 1 लाख 4 हजार 162 लोग कोविड टीके की पहली खुराक ले चुके हैं और रायगढ़ जिला कोविड वैक्सीनेशन के मामले में पूरे प्रदेश में टॉप पर है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

