🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जंगली हाथी के हमले से फिर एक ग्रामीण की मौत
धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव की घटना

On: August 11, 2021 5:16 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) ग्रामीण को लघुशंका करने घर से बाहर निकलना तब महंगा पड़ गया जब जंगली हाथी से उसका सामना हो गया और हाथी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना बीती रात धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के ओंगना गांव की है। मामले की जानकारी लगने के बाद विभागीय अमला मौके पर पहुंच कर आगे की प्रक्रिया में जुट गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात तकरीबन दो बजे एक जंगली हाथी जंगल से निकल कर ओंगना गांव में पहुंचा और बेहद संकरी गली से गुजरते हुए मोहित राम यादव के घर के आंगन में पहुंचा और इसी दरमियान मोहित राम भी लघुसंका करने बाहर निकला और जंगली हाथी का मोहित से सामना हो गया और हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की जानकारी वन अमला को लगी तो मौके पर पहुंच कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment