रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) जिले के सारंगढ़ वन क्षेत्र में वन्यप्राणी का शिकार करके मांस पकाने की सूचना पर वन अमले ने दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
रायगढ़ वनमण्डल के सारंगढ़ परिक्षेत्र अंतर्गत सुवरगुड़ा परिक्षेत्र सहायक वृत्त में 07 अगस्त की रात लगभग 11 बजे ग्राम टेढ़ीनाला के पीछे नाले के किनारे जंगल में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वन्यप्राणी का अवैध शिकार कर मांस बनाया जा रहा था। जिसे वन कर्मचारियों द्वारा रात गश्त के दौरान जंगल में भ्रमण करते हुए मांस काटने का आवाज सुनकर घटना स्थल में जाते समय तीन अज्ञात आरोपियों ने वनकर्मियों को आते देख भागने लगे। जिन्हें वन कर्मचारियों द्वारा पकड़ने का भरपुर प्रयास किया गया, लेकिन अंधेरा का फायदा उठाकर आरोपी नाले में कूद कर वहां से भाग निकले। मौके पर लगभग 15 किलोग्राम मांस, मटन बनाने का दो नग गुटका, एक नग कत्ता, एक नग टार्च, एन नग धार करने का पत्थर, दो नग स्लीपर चप्पल लाखनी -रिलेक्सो जप्त किया गया।
मुखबिरों के सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि आरोपी ग्राम टेढ़ीनाला के ही है एवं अगली सुबह कमाने खाने हेतु अन्यत्रा जाने वाले है। वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ‘‘हरेली त्यौहार’’ के रात में ही आरोपी को पकड़ने हेतु वन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर 09 अगस्त की रात में आरोपी दिनेश वल्द बृजलाल उरांव उम्र 29 वर्ष एवं जलिंधर वल्द समारू उरांव उम्र 38 वर्ष ग्राम टेढ़ीनाला थाना केडार को उनके घर से पकड़ कर अवैध शिकार करने के संबंध में वन अपराध कायम कर जेल दाखिला किया गया। संभावना जताई जा रही है कि सांभर का शिकार किया गया था। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद किस वन्यप्राणी का शिकार हुआ था इसकी पुष्टि होगी। अपराधियों को पकड़ने के लिए वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ एवं अधीक्षक गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र सहायक सुवरगुड़ा एवं टीम, गोमर्डा अभ्यारण्य की टीम, उड़न दस्ता दल रायगढ़ ए
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

