🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सुरक्षा दृष्टि के चलते स्वतंत्रता दिवस के मध्यनजर शहर के चौक चौराहों में पुलिस की पैनी नजर

On: August 13, 2021 2:33 PM


जगदलपुर 13 अगस्त 2021
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखकर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के परिपेक्ष्य में शांतिपूर्ण आयोजन को ध्यान में रखते हुए शहर के संवेदनशील क्षेत्रो में लगातार चेकिंग कर अपराधिक एवं असमाजिक गतिविधियों को नियंत्रित किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज बस्तर पुलिस द्वारा बम डिस्पोजल स्काॅड, डाॅग स्काॅड के माध्यम से जगदलपुर स्थित बस स्टैण्ड़, रेल्वे स्टेशन, संजय बाजार, लालबाग एवं शहर के होटल, लाॅज, ढाबा की सघन चेकिंग किया जा रहा है साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहो और मार्गो पर वाहनों/यात्रीयों, सामानों की सघन चेकिंग किया जा रहा है साथ ही साथ ही बाहर से आने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी एकत्रत कर गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है उक्त व्यवस्था हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देश दिया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment