🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्टील प्लांट से तीन युवक मोटर सायकल में चोरी कर ले गये थे कीमती केबल वायर, दो गिरफ्तार…

On: August 13, 2021 4:11 PM

● आरोपियों से डेढ़ लाख रूपये का केबल वायर, मोटर सायकल की जप्ती, #पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई….

रायगढ।आज *दिनांक 13/08/2021* को थाना पूंजीपथरा स्टाफ द्वारा रूपानाधाम स्टील प्रा0 लि0 सराईपाली में दिनांक 12/08/2021 की रात्रि कापर केबल वायर चोरी कर ले जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार दिनांक 12.08.21 को प्लांट के सुपरवाईजर पुनीत मिश्रा द्वारा दिनांक 12.08.2021 के शाम प्लांट में काम करने वाले संजय चौहान निवासी बकचबा, पप्पू ऊर्फ अशोक सारथी निवासी बरपाली, राकेश सारथी निवासी राबो द्वारा पावर प्लांट में लगे फरनिश का सामान कापर केबल कीमत करीब 1,50,000 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया, रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 229/2021 धारा 457,380,34 IPC दर्ज कर विवेचना में लिया गया । आज दोपहर थाना प्रभारी पूंजीपथरा के हमराह स्टाफ द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिये उनके सकुनत पर दबिश दिया गया जिसमें आरोपी 1- अशोक सारथी पिता शनिराम सारथी उम्र 19 साल निवासी बरपाली थाना पूंजीपथरा 2- संजय चौहान पिता चरण सिंह चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी बगचबा थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ को हिरासत में लिया गया, जिनसे चोरी गया *कापर केबल कीमत करीब 1,50,000 रूपये एवं चोरी कर ले जाने में प्रयुक्त नई मोटर सायकल HF Dulux बिना नम्बर* की जप्ती की गई है । आरोपियों के साथ चोरी में शामिल आरोपी राकेश सारथी निवासी ग्राम राबो फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment