जगदलपुर, 14 अगस्त 2021/
जिले में कृषकों द्वारा बोये गये फसलों के लिए उर्वरक की आवश्यकता एवं कृषकों को शासन द्वारा घोषित उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने हेतु इफको कंपनी के यूरिया का एक रैक जगदलपुर में उपलब्ध हुआ है जिसे जिला विपणन अधिकारी के डबललॉक केन्द्र टिकरा लोहंगा में 14440, बोरी बकावण्ड में 7740 बोरी, लेम्पस कोलचुर में 500 बोरी, लेम्पस जगदलपुर में 500 बोरी, लेम्पस बकावण्ड में 500 बोरी, लेम्पस करपावंड में 1000 बोरी, लेम्पस बस्तर में 500 बोरी, लेम्पस तोकापाल 660 बोरी का भंडारण किया जा रहा है।
इसी प्रकार निजी खुदरा विक्रेता बाबुलाल साव कृषि केन्द्र करपावण्ड में 660 बोरी, नमन कृषि केन्द्र जगदलपुर में 1320 बोरी, का भण्डारण किया जा रहा है, एवं निजी थोक विक्रेता सोमानी ट्रेड लिंक आड़ावाल में 4000 बोरी, भानु कृषि सेवा केन्द्र सोनारपाल में 3780 बोरी का भण्डारण किया जा रहा है। कृषक स्वयं के धारित रकबा में बोये गये फसल की आवश्यकतानुसार अपने नजदीकी लेम्पस अथवा निजी खुदरा विकेता से शासन द्वारा निर्धारित दर 266.50 रू. प्रति बोरी की दर से यूरिया प्राप्त कर सकते है। कृषकों को उल्लेखित दर से अधिक कीमत पर किसी भी विक्रेता द्वारा विक्रय किये जाने की स्थिति में कृषक द्वारा नोडल अधिकारी श्री लखनधर दीवान, मोबाईल नम्बर 7000258043 पर अथवा कृषि विभाग के जिलाध्विकासखण्ड कार्यालय में बिल की प्रति के साथ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

