बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 19 अगस्त 2021) विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत विद्याडीह टांगर निवासी श्री रामप्रसाद को अब बारिश के बाद के महीनों में रोजगार की चिंता नहीं है। मनरेगा में एक छोटा सा जल संग्रह का साधन पाकर अब उनका परिवार आर्थिक संपन्नता की राह पर चल पड़ा है। डबरी निर्माण के बाद उनके फसल उत्पादन में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बतख पालन एवं मछली पालन से अब अतिरिक्त मुनाफा भी कमा रहे है।
मनरेगा (महात्मा गांधी ग्रामीण गारंटी रोजगार योजना) के तहत् हो रहे आजीविका संवर्द्धन के कार्याें से कई परिवारों की जिंदगी बदल गई है। नए संसाधनों ने उन्हें इस काबिल भी बना दिया है कि अब वे विपरीत परिस्थतियों में भी दूसरों की मदद कर पा रहे है। इस योजना ने जीवनयापन के साधनों को सशक्त कर लोगों की आर्थिक उन्नति के द्वार खोले हंै। श्री रामप्रसाद ने बताया कि उनके परिवार का गुजर-बसर खेती किसानी से होता है। गांव में बारिश कम होने एवं सूखे की स्थिति निर्मित होने पर फसल का उत्पादन कम होता था। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति डगमगा गई थी। शासन की मनरेगा योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने डबरी निर्माण के लिए आवेदन किया। 2 लाख 82 हजार की लागत से उनके खेत में डबरी निर्माण करवाया गया। डबरी बनने से गांव के अन्य मजदूरों को रोजगार मिला इसके साथ ही रामप्रसाद की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। अब उनके खेतों में धान की फसल के लिए पानी की कोई कमी नहीं है। फसल उत्पादन में भी 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। डबरी में बत्तख एवं मछली पालन से उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। इसके अलावा वे डबरी के आसपास सब्जी भी उगाते है। उन्होंने बताया कि मनरेगा से उनकी जिंदगी संवर गई है। डबरी ने उनकी आजीविका को स्थायी और सशक्त बनाया है।
*रचना*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

