बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) दुष्कर्म के फरार आरोपित व प्रशिक्षु वन अधिकारी की अग्रिम जमानत अर्जी को सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इधर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने मूलत: भिलाई निवासी मानवेंद्र मारकंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि उनकी पहचान पढ़ाई के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। जान-पहचान के बाद युवक-युवती के बीच बातचीत होने लगी।
इस बीच युवक वन विभाग में अफसर बन गया। उसकी पोस्टिंग गुवाहाटी में प्रशिक्षु अधिकारी के तौर पर हुई है। 30-31 जनवरी को वह बिलासपुर आया था। तब चाय पीने के बहाने युवती के किराए के मकान में पहुंचा। इस दौरान शादी करने की बात कहने लगा। फिर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। फिर युवक ने उससे जबरिया दुष्कर्म किया।
बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले के बाद से आरोपी फरार है। इस बीच आरोपी ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी प्रस्तुत की। बुधवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। इस प्रकरण में पीड़िता की तरफ से सहायक लोक अभियोजक ज्योति गुप्ता ने पक्ष रखा और जमानत देने का विरोध किया।
इधर पीड़ित युवती ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

