रायगढ़ (जी जी वायरलेस न्यूज़) नटवर हाई स्कूल के नाम परिवर्तन कर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम करने के शासन के निर्णय का स्कूल के छात्रों ने सड़क पर उतर कर किया विरोध। छात्र छात्राओं ने इंग्लिश मीडियम गो बैक के नारे लगाते हुए रैली निकाली तथा तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। वही भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमवार,गौतम अग्रवाल, आशीष ताम्रकार, पवन शर्मा सहित अन्य नेता भी छात्रों का समर्थन करते हुए रैली में शामिल हुए। वही राजपरिवार से देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी महाराज नटवर सिंह के नाम से संचालित स्कूल के नाम परिवर्तन पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि यदि नाम परिवर्तन किया जाता है तो स्कूल को ताला लगा देंगे। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बी नागेश ने इसे आदिवासी समाज का अपमान बताते हुए नाम परिवर्तन की निंदा की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

