🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ की तत्परता से पाकिटमार को दबोच 5हजार रु. यात्री को वापस दिलाया

On: September 11, 2021 2:54 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) दिनांक 11.09.21 को प्रार्थी शेख असलम पिता शेख सफदर निवासी – सिरगिट्टी बिलासपुर (छ. ग) समय करीबन 10:00 बजे बिलासपुर से चाम्पा जाने हेतु सामान्य टिकट लेने के लिए बुकिंग काउंटर बिलासपुर आया था कि किसी आज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसका पर्स चोरी कर लिया। जिसमें नगद 5000/- रूपये, आधारकार्ड कि प्रतिलिपि, पासपोर्ट साइज का फोटो था जिसकी सुचना तत्काल प्रार्थी द्वारा रेसुब टीओपीबी टास्क टीम बिलासपुर तथा जीआरपी को दिया गया |सुचना प्राप्ति पर *श्रीमान मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब मण्डल बिलासपुर के निर्देशन में गठित टीओपीबी टास्क टीम बिलासपुर के उप निरीक्षक आर. एस. मिश्रा मातहत प्रधान आरक्षक मनोज कुमार, आरक्षक सत्यम सरकार* के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए जीआरपी/बिलासपुर के साथ संयुक्त टीम बिलासपुर स्टेशन प्लेटफार्म में खोजबीन चालू किये जिसके दौरान समय करीबन 11:00 बजे बिलासपुर स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 01 नागपुर छोर तरफ एक लड़के को संदिग्ध अवस्था में भागते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया| पूछताछ करने पर अपना नाम पता *दीपक देवांगन पिता बुधराम देवांगन उम्र-20 वर्ष निवासी- खारमोरा बस्ती, रामपुर थाना -कोतवाली, जिला-कोरबा (छग )* बताया जिसके पास से 01 काले रंग का वुडलैंड लिखा हुआ पर्स जिसमें नगद 5000/- रूपये, आधार कार्ड का प्रतिलिपि,01 पासपोर्ट साइज का फोटो बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में पूछताछ पर बुकिंग काउंटर बिलासपुर के पास खड़े लड़के के पॉकेट से चोरी करना स्वीकार किया तब मौक़े कि कार्यवाही कर आरोपी को जीआरपी थाना बिलासपुर लाया गया तथा प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर जीआरपी बिलासपुर द्वारा जीआरपी थाना बिलासपुर में दर्ज *अपराध क्रमांक 56/21 दिनांक 11.09.21 धारा 379 IPC* में सम्बद्ध किया गया |

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment