बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा रेल्वे स्टेशन मे विभिन्न ट्रेनों के परिचालन को पूर्व की भांति प्रारम्भ करने को लेकर रेल्वे महाप्रबंधक आलोक कुमार को सौपा पत्र ।
बिल्हा रेल्वे स्टेशन मे कोरोंना काल के पूर्व इन सभी ट्रेनों का स्टॉपेज था, दुर्ग से छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, बिलासपुर से नागपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, रायपुर से कोरबा हसदेव एक्स्प्रेस, शालीमार से कुर्ला शालीमार कुर्ला एक्स्प्रेस, कोरबा से विशाखापट्टनम लिंक एक्स्प्रेस, दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस, गेवरा रोड से ईतवारी शिवनाथ एक्स्प्रेस, बिलासपुर से अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्स्प्रेस, का ठहराव बिल्हा रेल्वे स्टेशन मे होता था किंतु कोविड-19 के कारण स्टेशन मे सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था अभी वर्तमान मे सिर्फ लोकल ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया लेकिन एक्स्प्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं दिया गया है जिससे यात्रियों को आवागमन मे अनेक प्रकार की दिक्कतें आ रही है एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों के समय की भी बचत होगी, इन सभी ट्रेनों के ठहराव देने के संबंध मे पत्र दिया गया जिस पर रेल्वे जी एम आलोक कुमार द्वारा जल्द ही इस दिशा मे समुचित कार्यवाही करने हुए करने का आश्वासन दिया गया है, इसके साथ ही क्षेत्र के और विभिन्न समस्याओं को महाप्रबंधक को अवगत करवाया गया जिसमें मुख्य रूप से
इस दौरान निवास ग्राम वार्ड क्रमांक 09 यातायात नगर परसदा मे मिनी अंडर ब्रिज निर्माण,
बिल्हा भैसबोड ओवर ब्रिज निर्माण, रहंगी मोहभटटा अंडर ब्रिज, दगोरी उड़नताल मार्ग के अधुरे कार्य को शीघ्र करने साथ ही तारबहार ओवर ब्रिज का निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई जल्द ही इस दिशा मे कार्यवाही करने की बात कही गई । इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, रेल्वे सलाहकार सदस्य सीनू राव उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

