🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पूर्व डीईओ बिलासपुर आर एन हिराधर के ऊपर आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी ने दर्ज किया एफआईआर

On: September 16, 2021 6:20 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) जमीन मकान महंगी गाड़िया कई खातों में करोड़ो नगदी ,दो दर्जन खातों में फिक्स डिपॉजिट बीमा पॉलिसी समेत करोड़ो की सम्प्पति जुटाने वाले आरोपी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर आर एन हिराधर के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रकरण दर्ज किया है,कुछ साल पहले पुख़्ता दस्तावेज के साथ acb में शिकायत की गई थी कि जाँच के बाद acb ने भ्रष्टाचार निवारण की विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है,जाहिर है कि शिक्षा विभाग में नौकरी करते हुए कुछ शिक्षा की रोशनी फैलाने की जगह काली कमाई जुटाने में लगे हैं, हिराधर की मुश्किलें बढ़नी वाली है बिलासपुर में कई सालों से नौकरी करते हुए आरएन हिराधर के खिलाफ कुछ साल पहले एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की गई थी, बकायदा पुख्ता दस्तावेज समेत शिकायत में बताया गया था कि किस किस जगह व विभिन्न जगहो में पद का दुरूपयोग करते हुए सम्प्पति जुटाई हैं, शिकायत करने वाले ने बताया था कि विजयपुराम कलोनी में आलीशान मकान व प्लाट मोपका व चाटीडीह में करोड़ो का जमीन कांकेर जिले में कृषि भूमि खुद के नाम पर कई खाते व कई जगह एफ डी व कई प्रकार की महंगी गाड़िया व अपने व अपने पुत्र व अन्य रिश्तेदारों के नाम पर करोड़ो की संपत्ति अर्जित करके रखे हुए हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment