🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग – शैलेष पाण्डेय के आरोपों, और फिर उनके खिलाफ निष्कासन के प्रस्ताव पर जरूरत पड़ी तो जांच कमेटी का गठन किया जाएगा:मरकाम

On: September 24, 2021 12:51 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 24 सितंबर) । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शुक्रवार को बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय के आरोपों, और फिर उनके खिलाफ निष्कासन के प्रस्ताव पर जरूरत पड़ी तो जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक उनके पास कोई जानकारी नहीं आई है।

श्री मरकाम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी ने विधायक को निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रस्ताव उन्हें नहीं मिला है। यह जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली है। विधायक ने भी कार्रवाई को लेकर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सारी जानकारी बुलाई जा रही है, और जरूरत पड़ी तो जांच कमेटी बनाई जाएगी।

यह पूछे जाने पर कि वो किसी के साथ नहीं है, इस पर मरकाम ने कहा कि मीडिया के लोग सवाल पूछते हैं, तो कहना पड़ता है। वे संगठन के प्रमुख हैं, और सारे नेता उनके साथ हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment