🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महिलाएं आत्मनिर्भर बने,आगे बढ़े-प्रकाश नायक
पंचायती धर्मशाला में कार्यशाला एवं समापन समारोह में शामिल हुए रायगढ़ विधायक

On: October 1, 2021 7:38 AM


रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) शहर के रेलवे स्टेशन स्थित पंचायती धर्मशाला में मंगलवार को आयुष एजुकेशन एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यशाला एवं समापन समारोह में विधायक प्रकाश नायक शामिल हुए।इस कार्यक्रम में विधायक ने वहाँ उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम मंगलवार को करीब 12 बजे आयोजित था।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक रहें।इसी तरह अन्य अतिथियों में शहर के कांग्रेस नेता बलबीर शर्मा ,शंकरलाल अग्रवाल,एवं श्याम गुप्ता मौजूद थे।कार्यक्रम में आयुष एजुकेशन एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख अर्चना मैडम व साथियों ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री नायक ने वहाँ मौजूद सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आज भी जागरूकता के अभाव में महिलाएं कई तरह की परेशानी झेल रहीं है।महिलाओं को जागरूक होकर अन्याय के खिलाफ आगे आने की जरूरत है।इसके लिए उन्होंने बृहद कार्यक्रम व परिचर्चा किये जाने पर जोर दिया।विधायक ने यहाँ आयोजित कार्यक्रम के लिए अर्चना व उनकी टीम को बधाई दी।और कहा कि कभी भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए सहयोग की जरूरत पड़े तो उन्हें जरूर बताएं।इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि मानव सेवा का दायरा असीमित है।हर क्षेत्र में लोगों के हित में काम किये जाने पर जोर देना चाहिए।कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपना संबोधन दिया और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित इस कार्यशाला की प्रशंसा की।कार्यशाला के समापन अवसर पर संस्था प्रमुख ने कहा कि कार्यशाला का विषय कब तक मरेगी देश की बेटी,महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा से निपटने के लिए क्या हो सकता है प्रभावी कदम रहा।इस विषय पर महिलाओं को विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया गया।इसी तरह उन्हें सिलाई आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया जिसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा।कार्यशाला के समापन अवसर पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment