किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुन्द (वायरलेस न्यूज़ छत्तीसगढ़)- जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में असली सोना दिखाकर नकली सोना देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।मामले मैं तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों के खिलाफ धारा 420 , 34 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया। ठगी के इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले द्वारा आज मीडिया को दी गई जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम तिलाई पाली थाना सरायपाली के परमानंद चौहान के साथ धर्मेंद्र प्रधान जयराम चौहान और सागर विशाल द्वारा ठगी की गई थी तथा एडवांस में 40 हजार प्रार्थी से उनके द्वारा लिया गया था इस बीच पीले रंग का सोने जैसा गुंबाद नुमा धातु दिखाकर 5 लाख में सौदा भी उनके द्वारा तय किया गया तथा शाम को पैसा देने की बात कही गई इस बीच प्रार्थी ने सोने कोई जांच कराई जिसमें वह सोना नहीं होना पाया गया तथा ठगी होने की जानकारी उसे हुई। मामले की शिकायत सरायपाली थाने में दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थी के बताए अनुसार आरोपियों को उनके निवास ग्राम से गिरफ्तार किया गया है आरोपियों के कब्जे से सोने जैसा धातु का टुकड़ा 680 ग्राम एक मोटरसाइकिल सहित अन्य सामग्रियों को भी जप्त किया गया है।इस कार्यवाही में सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक , एस आई स्वराज त्रिपाठी, सहित सरायपाली थाना पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित

