● *घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक व विधि उल्लंघनकारी बालक से ₹1,00,000 नगदी, सोने का हार, चांदी के बर्तन बरामद

रायगढ।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह की टीम द्वारा कुडूमकेला में चोरी की वारदात के बाद त्वरित कार्यवाही कर मुखबीर लगाकर लगातार संदिग्धों से पूछताछ पर शीघ्र ही आरोपी को पकड़ा गया है , जिनसे पुलिस टीम द्वारा चोरी गए नगदी रकम, चांदी के बर्तन सोने का हार की बरामदगी कर नकबजनी की घटना में शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है । आरोपियों में एक युवक तथा दूसरा विधि उल्लंघनकारी बालक है । जानकारी के अनुसार ग्राम कुडूमकेला में रहने वाले शुभम अग्रवाल उर्फ गोलू पिता स्वर्गीय गणेश अग्रवाल उम्र 28 वर्ष दिनांक 13.10.2021 की रात्रि करीब 8:00 बजे अपनी मां के साथ घर को बंद कर गांव के दुर्गा पंडाल में आरती पूजा में शामिल होने गया था, रात्रि करीब 10:00 बजे वापस घर आए तो देखें कमरे का अलमारी का लाकर खुला हुआ था तथा *अलमारी में रखा सोने का हार, चांदी के दो गिलास व नकदी रकम ₹1,00,000* को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था । शुभम अग्रवाल द्वारा घटना की जानकारी थाना जाकर थाना प्रभारी घरघोड़ा को दिया गया । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह द्वारा मुखबिरों को सक्रिय कर स्टाफ को संदिग्धों से पूछताछ करने में लगाया गया । थाना प्रभारी द्वारा पूर्व में चोरी, नकबजनी के वारदात में शामिल रहे संदिग्धों से पूछताछ शुरू किया गया । पूछताछ के क्रम में टीआई घरघोड़ा द्वारा कुडूमकेला के दीपक सिंह से पूछताछ किया गया । दीपक सिंह के बताए गए बातों के अन्य गवाहों से तस्दीकी की गई जिसमें विरोधाभास पाए जाने पर दीपक से पुनः कड़ी पूछताछ करने पर दीपक अपने साथी बालक के साथ शुभम अग्रवाल के घर चोरी करना स्वीकार किये । दोनों चोरी से प्राप्त नगदी व सोने चांदी को आपस में बांट लिए थे। नगदी रकम व चांदी के दो छोटे गिलास को विधि उल्लंघनकारी बालक बंटवारे में रखा तथा सोने का हार को दीपक सिंह अपने पास रखा हुआ था, जिसकी बरामदगी आरोपियों के मेमोरेंडम पर किया गया है । आरोपियों से *कुल ₹2,06,000 की मशरूका* की बरामदगी की गई है। घटना के संबंध में आरोपी *दीपक सिंह पिता स्वर्गीय कुमार सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी कुडूमकेला थाना घरघोड़ा एवं विधि उल्लंघनकारी बालक* को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा जा रहा है । आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा व हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

