🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शहर के दुर्गा पंडालों में पहुँचे विधायक प्रकाश नायक,माँ जगत जननी जगदम्बे के दरबार में टेका मत्था

On: October 14, 2021 10:34 PM


रायगढ़ सहित क्षेत्रवासियों के सुख शांति,समृद्धि के लिए विधायक ने मांगी दुआ
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) विधायक प्रकाश नायक महाअष्टमी की शाम शहर के दुर्गा पंडालों में पहुँचे।शारदीय क्वांर नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के चौक चौराहों में आयोजित दुर्गा पूजन समारोह में शामिल होकर माँ जगदम्बे के दरबार में मत्था टेककर शहर व क्षेत्र की जनता के सुख शांति व समृद्धि के लिए माँ दुर्गे के समक्ष दुआ मांगी।इस मौके पर विधायक ने इस आयोजन के लिए दुर्गा पूजा समितियों को बधाई व शुभकामनाएं।इस दौरान प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरमीत घई,विधायक प्रतिनिधि राजेश भारद्वाज,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,उपेंद्र सिंह,एम आई सी सदस्य शेख सलीम नियरिया ,किरण पंडा,मुकेश कलानोरिया,विक्की सिंघानिया,एल्डरमैन राहुल शर्मा,प्रदीप गर्ग,संजय अग्रवाल,सुधीश वाजपेयी,सहित शहर के अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व दुर्गा पूजा समिति के सदस्यगण मौजूद थे।
बुधवार को विधायक प्रकाश नायक मिजोरम से रायगढ़ पहुँचे।शाम को माँ जगत जननी के दर्शन करने के लिए रायगढ़ के विभिन्न चौक चौराहों में लगे दुर्गा पंडालों में पहुँचे वें शाम को सबसे पहले सावड़िया,रामनिवास टॉकीज चौक,चक्रधर नगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल में पहुँचे।यहाँ उन्होंने अपने समर्थकों व समिति के सदस्यों के साथ माता के दरबार में मत्था टेका और विधिवत माता रानी की पूजा अर्चना की।इसके पश्चात अम्बेडकर चौक,गांधी गंज,स्टेशन चौक,गांजा चौक,कोष्टापारा,मिनीमाता चौक,जूटमिल तथा कृष्णवाटिका सहित शहर के अन्य स्थानों पर लगे दुर्गा पंडालों में पहुँचकर रायगढ़ व आसपास क्षेत्र की जनता के सुख समृद्धि व कोरोना से बचाव के लिए माँ जगदम्बे से विधायक प्रकाश नायक ने पूजा अर्चना कर दुआ मांगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment