🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पत्थलगांव में हिट एंड रन की घटना
विसर्जन को मातम में तब्दील किया, 1 ब्यक्ति मृत 5 घायल, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को आग के हवाले किया

On: October 15, 2021 1:09 PM

पत्थलगांव (वायरलेस न्यूज़)
।प्रदेश के जशपुर जिले के पत्थलगांव में विसर्जन के दौरान दिल बैठा देने वाला हिट एंड रन सड़क हादसा हुआ है। विसर्जन करने जा रहे लोगों के प्रोसेशन को पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी ने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में गांजा लेकर तस्करी की जा रही थी और भागने के दौरान गाड़ी का चालक भीड़ को रौंदते हुए भागने के दौरान यह अनहोनी कर विसर्जन को मातम में तब्दील कर गया।

भीड़ को रौंदते हुए भागे गाड़ी ड्राइवर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की गई वहीं गाड़ी में आग लगा दी गई है। इधर अक्रोशित लोगों ने पत्थलगांव थाने का घेराव करने के साथ वहां जगह–जगह पर जोरदार प्रदर्शन किए जाने की खबर मिल रही है।
अब तक तो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अबतक 1 व्यक्ति की इस दर्दनाक हादसे में मौत होने की सूचना है जिसमें एक मृतक का नाम गौरव अग्रवाल बताया जा रहा है। वहीं दो दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment