जगदलपुर,( 16अक्टूबर 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी)
बस्तर दशहरा में शामिल होने पहुंची राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने यहां राजमहल में राजपरिवार के सदस्यों से सौजन्य भेंट। उन्होंने इस अवसर पर माटी पुजारी श्री कमलचंद भंजदेव और राजमाता श्रीमती कृष्ण कुमारी देवी को सम्मनित किया। राज्यपाल ने 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के दौरान निभाई जाने वाली रस्मों और रीति रिवाजों के संबंध में चर्चा की और बस्तर की अनेक समुदाय की सहभागिता से 600 वर्षों से अधिक समय से निरन्तर आयोजित दशहरा पर्व को अनूठा आयोजन बताया। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व न केवल बस्तर अपितु पूरे राज्य का सम्मान बढ़ाता है। दंतेश्वरी माई की आराधना में विभिन्न समुदायों की सहभागिता तथा यहां उमड़ने वाली श्रद्धालुओं के कारण इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा के दौरान इसके आयोजन में सहभागिता निभाने वाले समुदायों के साथ ही बस्तरवासियों के उत्साह के कारण यह पूरे विश्व मे चर्चित है। इस दौरान वारंगल से पहुंचे नर्तक दल ने लोक नृत्य का प्रदर्शन किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

