🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

धान के अवैध परिवहन पर चौकी प्रभारी कनकबीरा ने की कार्यवाही….ट्रक में लोड 180 बोरा धान जप्त की जप्ती….

On: December 18, 2020 11:19 AM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) 12 दिसम्बर को प्रतिदिन की भांति चौकी प्रभारी कनकबीरा उपनिरीक्षक एम.डी. जायसवाल हमराह स्टाफ के साथ क्षेत्र की पेट्रोलिंग पर थे । इसी दौरान दोपहर करीब 15:00 बजे कनकबीरा बैरियर के पास धान लोड ट्रक CG 15AC-4272 को खड़ी देखकर ट्रक के चालक *इमरान खान पिता इक्बाल खान उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ताज, सरायपाली जिला महासमुंद* से पूछताछ पूछताछ किया गया जिसमें धान को महासमुंद सरायपाली लेकर जाना बताया । तब उसके वाहन में लोड धान का D.O. लेटर मांग कर चेक किया गया, डीओ लेटर में धान को रुकमणी राइस मिल सक्ती जिला जांजगीर-चांपा ले जाने के नाम पर जारी किया गया है तथा ट्रक ड्राइवर द्वारा धान को सराईपाली ले जाना बताए जाने पर विरोधाभास होने एवं संज्ञेय अपराध की संदेह पर चौकी प्रभारी द्वारा इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रायगढ़ एवं अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ को दिया गया । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर चौकी प्रभारी द्वारा धान लोड वाहन को धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्त कर इसकी सूचना खाद्य अधिकारी, सारंगढ़ को दी गई एवं जप्त धान मय ट्रक के अग्रिम कार्यवाही हेतु खाद्य विभाग के सुपुर्द किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment