*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज़) । आज दिनांक 05/11/2021 को पुलिस चौकी जूटमिल द्वारा महिला से छेड़खानी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । महिला द्वारा उसके मोहल्ले के चार लड़कों पर दिनांक 04/11/2021 को छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । महिला अपने पति के साथ चौकी जूटमिल आकर महिला डेस्क में चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक गिरधारी साव, महिला पुलिसकर्मी के समक्ष बताई कि दिनांक 03.11.2021 के रात्रि करीब 09:30 बजे घर में अकेली थी । मोहल्ले का कुमार भट्ट और तीन लड़कें जो घर के बाहर शराब पी रहे थे, थोडी देर बाद घर के मेन दरवाजा को लात मारकर अन्दर आये और अकेले देखकर छेड़खानी करने लगे, तब बचाव बचाव कर चिल्लाई जिस पर वे मारने-पीटने की धमकी देने लगे और चले गए । पति के घर आने पर उन्हें घटना बतायी, घर परिवार में सलाह मशवरा करने के बाद रिपोर्ट करने की सलाह देने पर पति के साथ रिपोर्ट करने आयी । महिला के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 1548/2021 धारा 456,354,506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण 1- कुमार भट्ट पिता बादल भट्ट उम्र 24 साल 2- सुजीत भट्ट पिता जालीम भट्ट 22 साल 3- संजु भट्ट पिता बादल भट्ट उम्र 21 साल 4- राजेश भट्ट पिता आशीम भट्ट उम्र 26 साल सभी निवासी जूटमिल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

