रायगढ(वायरलेस न्यूज़) । प्राय: दीपावली पर्व नजदीक आते ही जुआ खेलने वाले जुआरी सक्रिय हो जाते हैं । जुआ फड़ पर अधिक रूपयों की लालच में आमजन अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई ना लुटाये । इसे रोकने और जुआ फड़ पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिस पर थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा मुखबिर लगाकर सूचनाओं पर लगातार कार्रवाही की जा रही है । पिछले पांच दिनों में जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में जुआ एक्ट के *89 मामले* बनाये गये है, जिनमें *340 जुआरियों* पर कार्यवाही हुई है । इन जुआरियों के जुआ फड़ से तथा जुआरियों के पास से *2,27,745 रूपये* नकदी की जप्ती हुई । वहीं शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में *04 एवं 05 नवम्बर की रात* कोतवाली थाने में जुआ रेड टीम द्वारा 08 अलग-अलग स्थान तिउर पारा पुल, इंदिरा नगर भोला गली पानी टंकी के पास, धांगर डीपा शीतला मंदीर के पास, रामभांठा टायगर गली मेन रोड पर, चांदनी चौंक फौजदार पारा तथा रामभांठा के जयस्तंभ चौंक के पास के जुआ फड़ पर जुआ खेलते *36 जुआरियों* को पकड़ा गया, जिनके फड़ एवं पास से *कुल 42,710 रूपये* की जप्ती हुई है । इस प्रकार पिछले दो दिनों में केवल थाना कोतवाली में जुआ के 08 प्रकरणों में 36 आरोपियों पर 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है । इसी कड़ी में जिले के कई थानाक्षेत्र में बंद मकानों, बगीचों, सुनसान मैदान एवं सार्वजनिक स्थानों पर जुआ रेड की कार्यवाही किया गया है । जुआ के फड़ पर जुआरी आपस में रूपयों को लेकर भिड़ भी जाते हैं जिसे लेकर कई आरोपियों पर पृथक से धारा 151 CrPC के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारियों को यह कार्यवाही पूरे पखवाड़े चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

