रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) ।आगामी बुधवार को सूर्यदेव की पूजा छठ के त्यौहार के मद्देनजर नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू एवं स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने शहर के प्रमुख छठ घाट का निरीक्षण कर साफ सफाई के लिये सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया।
छठ पूजा का त्यौहार आगामी 10 नवंबर दिन बुधवार को बिहार, झारखंड और पू्र्वी उत्तर प्रदेश,छतीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में दिवाली के बाद मनाया जाएगा। संतान प्राप्ति और उनके खुशहाल जीवन की कामना के लिए कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। यह व्रत तीन दिनों तक चलता है। छठ पूजा में सूर्य देव की भी पूजा की जाती है, इसलिए इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है। छठ पूजा दिवाली के बाद छठे दिन की जाती है। शहर सरकार महापौर जानकी अमृत काट्जू,एम आई सी सदस्य एवं स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने रायगढ़ के छठ व्रतियों और लोगो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आज प्रातःजूटमिल छट घाट,कया घाट,रपटा पुल छट घाट, खर्रा घाट छट पूजा स्थल का निरीक्षण किया और नगर निगम सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि छट पूजा के पूर्व सभी घाट व आने जाने वाले मार्ग का शत प्रतिशत सफाई हो।
निरीक्षण दौरान कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाखा यादव,अमृत काटजू,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रमेश तांती,स्वास्थ्य निरीक्षक राजू पांडेय शामिल रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

