जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) कुनकुरी छठ महापर्व को दो दिन शेष बचे हैं बढ़ती हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच नगर पंचायत के श्रमवीरों ने डेम की सफाई शुरू की जिसका निरीक्षण करने संसदीय सचिव यू डी मिंज स्वंय डेम पँहुचे उन्होंने श्रमवीरों की मदद के लिए कुनकुरी मजदूर यूनियन के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि साफ सफाई में वे भी सहयोग करें विधायक की बात मानते हुए मजदूर यूनियन के सदस्य डेम की सफाई के कार्य मे लग गए !!
डेम के गेट बनने के बाद पहली बार आयोजित होने वाले छठ पूजा की व्यापक तैयारी करने उन्होंने नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगदीश आपट से आग्रह किया उन्होंने कहा व्रतियों को व्रत के समय खुले में कपड़े बदलने पड़ते हैं जो सही नही है उनके लिए ग्रीन चेंजिंग रूम का व्यवस्था किया जाए जहां वे अपनी सुविधानुसार कपड़े बदल सकें साथ ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया!!
उन्होंने कहा छठ मूलतः बिहार में बड़े भक्ति भाव के साथ मनाया जाने वाला एक अत्यंत कड़े नियमों वाला पर्व है मगर विगत सालों से इसकी ख्याति बिहार से निकलकर पूरे विश्व मे धूमधाम से मनाया जाने वाले त्योहार के रूप में हो चुकी है छठ महापर्व में श्रद्धालु तीन दिनों तक भक्ति के भवसागर में आस्था की डुबकी लगाते हैं …मुझे यह महापर्व अत्यंत प्रिय है इसलिए छठ घाट की सारी व्यवस्थाएं मैं स्वंय देख रहा हूँ यहां आने वाले व्रतियों को उनके परिजनो को किसी किस्म की कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा!!
साफ सफाई के कार्यक्रम में विधायक यू डी मिंज के आने के बाद एक एक कर भीड़ जुटने लगी और उसी तेज़ी से साफ सफाई का पहला चरण पूर्ण किया गया इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगदीश आपट, युवा समाजसेवी अरुण शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, शुशील गुप्ता, कृष्णा यादव, विवेक यादव विनय तिर्की, नगर पंचायत एल्डरमैन टुकु सतपथी, तथा अन्य उपस्थित रहे !!
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

