रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल ने ट्रेनों में लोगो को परेशान कर भीख मांगने वाले किन्नरों पर लगाम लगाना शुरू कर दिया है रविवार को बीआर लोकल में चार किन्नरों को आरपीएफ टीम ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है । इस संबन्ध में आरपीएफ पोस्ट रायगढ के प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि ट्रेनों में लगातार भीख मांगकर लोगो को परेशान करने वाले किन्नरों पर आरपीएफ की एक टीम लगातार नजर रखे हुए थी । रविवार को मिली एक अहम सूचना पर टीम ने चार किन्नरों को 08738 बिलासपुर रायगढ बीआर लोकल ट्रेन में चार किन्नरों को रंगेहाथ पकड़कर आरपीएफ थाना लाया गया और चारो किन्नरों के खिलाफ रेल्वे अधिनियम की धारा 144 बी एक्ट के तहत कार्यवाही करने से ट्रेनों में आम यात्रियों को भीख मांगकर परेशान करने वाले किन्नरों में दशहत व्याप्त हो गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

