बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सामाजिक संस्था एक पहल और
जो समाजहित कार्यों के कारण जानी जाती है हर बार कुछ न कुछ नया सेवाकार्य करते रहते हैं इस बार बच्चों व बड़ों को पिकनिक के लिए घुमाने ले गए छत्तीसगढ़ के सोमनाथ मंदिर में रायपुर से 40 किलोमीटर दूर सिमंगा से 16 किलोमीटर आगे शिवनाथ का प्राचीन मंदिर स्थापित है जिसे छत्तीसगढ़ का सोमनाथ मंदिर भी कहा जाता है
यहां पर भगवान भोलेनाथ का प्राचीन शिवलिंग है वह भगवान रामचंद्र माता सीता जी लक्ष्मण जी हनुमान जी के भी प्राचीन मंदिर स्थापित है व कई अन्य प्राचीन मूर्तियां भी हैं कई सौंदर्य स्थल भी हैं हरियाली है गार्डन है और सबसे बड़ी बात है कि यहां पर दो नदियों का संगम होता है शिवनाथ और खारून नदी का संगम स्थल भी है ऐसी मनमोहक दृश्य है यहां पर जो लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से खींचे चले आते हैं पर्यटन के हिसाब से भी इसका नवीकरण किया गया है
ऐसी मनमोहक जगह पर पिकनिक मनाने का आनंद ही कुछ और है सेवा एक पहल ओर के सदस्यों ने बड़ा ही अच्छा और नेक कार्य किया है जो बच्चों को बड़ों को लेकर आए यहां पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे सब ने खूब इंजॉय किया खेलकूद खेलें
अंताक्षरी खेली बहुत सारे गेम खेले गए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई सबसे बड़ी बात है भगवान शिव के दर्शन उनकी पूजा अर्चना की गई इस पूरे पिकनिक कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष प्रेमचंद छाबड़ा संरक्षक संजय पोपटानी व राजेश वाधवानी
शंकरलाल दानवानी दीपक केवलानी पी.एल. राजेश जोधा राम दर्शन अठवानी दीपक ऐशानी मनीष वाधवानी रोशन आहूजा
दीपक कुकरेजा मनीष आहूजा रामचंदानी महिला विंग की अध्यक्ष रोमा वाधवानी व पदाधिकारी चंचल बजाज सुमन खटवानी सुजाता नारवानी पूजा बेलानी पूजा धमेचा
व इस पिकनिक प्रोग्राम के लिये संस्था के अध्यक्ष ने कहा आगे भी समाज हित के अनेक कार्य सब के सहयोग से सब के आशीर्वाद से सब के मार्गदर्शन से किए जाएंगे
विजय दुसेजा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

