🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक यू.डी. मिंज को अन्न उत्पादक संघ फरसाबहार ने सौंपा ज्ञापन

On: November 13, 2021 10:03 AM

जशपुर (वायरलेस न्यूज़) :-स्थानीय विधायक यू.डी. मिंज से अन्न उत्पादक संघ फरसाबहार ने सौजन्य मुलाकात किया।इसके अतिरिक्त फरसाबहार के कोनपारा मंडी के समस्त पदाधिकारियों ने भी कुनकुरी विधानसभा के विधायक एवम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव यू.डी. मिंज से मुलाकात कर कोनपारा सोसायटी से संबंधित मुद्दे पर पदाधिकारियों द्वारा विधायक को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कोनपारा मंडी से संबंधित मुद्दे पर पदाधिकारियों द्वारा विधायक को अवगत कराया गया जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि विकासखंड खाद्य निरीक्षक बीजेपी शासन काल से यहां जमा हुआ प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से किसानों को इनके द्वारा परेशान , प्रताड़ित किया जा रहा है।इन्हें तत्काल हटाया जाए ।टोकन व्यवस्था पिछले वर्ष समस्याप्रद रहा इसे सुगम बनाया जाए ।
सोसायटी कोनपारा के आय व्यय को पारदर्शिता बनाया जाए ।सोसायटी के आमद से सभाकक्ष ,अहाता ,सीसी पहुच सड़क बनाया जाये ।TSS कोनपारा में पूर्व पंजीकृत किसान की संख्या 1491 एवं एकीकृत किसान पोर्टल द्वारा पंजीकृत नए किसान की संख्या 305 है कुल पंजीकृत किसान की संख्या 1796 है।
इस कार्यक्रम में माननीय विधायक एवं संसदीय सचिव यू डी मिंज जी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री निरंजन ताम्रकार , शिवप्रसाद साय शेराज अंसारी , लोचन यादव, गणेश साय ,पदमन पटेल, डीडीसी नवीना पैंकरा , देवला पैंकरा ,पिंटू यादव , गोविंद सिंह , दिरजन चौहान ,जयप्रकाश साहू, जयप्रकाश यादव,आशा सिदार , हरदेव प्रसाद यादव , बदराम एक्का, गोपाल यादव, भुनेश्वर यादव ,हिम्मत सिंह,दुबराज बाघ ,गुड्डा पांडे, अशोक यादव एवं अन्य किसान बंधु भी उपस्थित रहे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment