● जुआ, अवैध शराब, मारपीट मामले के 06 वारंटियों को किया गया न्यायालय पेश…. *रायगढ़* (वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक सुमंत राम साहू द्वारा फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आज दिनांक 15/11/2021 को जुआ, मारपीट, आबकारी एक्ट के मामले में लंबे समय से न्यायालय उपस्थित नहीं होने वाले आरोपी जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, उन्हें हिरासत में लेकर वारंट की तमिल करते हुए वारंटियों को न्यायालय पेश किया गया है । थाना प्रभारी खरसिया द्वारा स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किए हैं जो थाना खरसिया के साथ चौकी जोबी एवं चौकी खरसिया क्षेत्र के स्थाई वारंटी की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए उनके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रहे हैं । आज न्यायालय पेश किये गये गिरफ्तार वारंटी –
(1) रामकुमार सिदार ग्राम टुरेकेला (2) समारू सतनामी ग्राम पुरैना (3) दुर्गा प्रसाद यादव ग्राम परसापाली (4) योगेश पटैल ग्राम भेलवाडीह, (5) अंतु राम राठिया ग्राम बाँसमुड़ा (6) राकेश खूंटे ग्राम औरदा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

