🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महासमुंद जिले के सरायपाली मे प्लास्टिक मुक्त बिहान मेले का सफलतम आयोजन

On: November 17, 2021 5:31 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने जनपद पंचायत का आयोजन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने का हुआ प्रयास

महासमुन्द – छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अनुरूप महासमुंद जिला प्रशासन ने स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने सरायपाली जनपद क्षेत्र में बिहान मेले का आयोजन किया. शहर के स्थानीय हाई स्कूल मैदान पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बिहान मेेला लगाया गया. जिसमें सरायपाली ब्लॉक की बिहान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों ने अपना स्टॉल लगाया. बिहान मेले की शुरूआत आज हाई स्कूल के मैदान में रंगारंग कार्यक्रम से की गई. जिसमें अनेक महिलाओं और बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कलेक्टर महासमुन्द डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने भी मेले में पंहुच कर स्टालों का निरीक्षण किया। महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गीत सुआ नृत्य, कर्मा, ददरिया के साथ रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी. गौरतलब है की, छत्तीसगढ़ सरकार की बिहान योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है. इसी योजना के तहत सरायपाली ब्लॉक के बिहान कार्यक्रम में काम करने वाली महिलाओं को जिला प्रशासन द्वारा जनपद पंचायत के माध्यम से यह आयोजन किया जा कर एक प्लेटफार्म देने का प्रयास किया जा रहा है. बिहान मेले में महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों की स्टाले लगाई गई थी. लगाए गए स्टालों में 2 लाख रूपए के उत्पादों का विक्रय किया गया जबकि लगभग 50 हजार का आर्डर भी महिला समूहों को मिला। मेले में छत्तीसगढ़ी व्यंजन के साथ-साथ बिहान की महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पाद, बुने हुए कपड़े, बास से बने सामान, कंपोस्ट केंचुआ खाद और अन्य तरह के उत्पादों के स्टॉल लगाया गया. जिसमें शहर के नागरिकों सहित जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारी कर्मचारी और नागरिकों के द्वारा जमकर लुफ्त उठाया गया. गौरतलब है कि जनपद सीईओ डॉ स्निग्धा तिवारी की दूरदर्शिता और पहल पर पूरे मेला स्थल को प्लास्टिक मुक्त रखा गया। जिसकी काफी सराहना की गई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment