नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने बिजली बिल बकाया घोटाले पर उठाया सवाल
बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बिजली बिल में पुराना बकाया बताकर घोटाला का उजागर होने पर कहा कि यह सदैव सत्य है कि कांग्रेस ही घोटाले की जननी है और बिना घोटाले के कांग्रेसी बिन पानी मछली की तरह है। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने बड़े-बड़े वादे किया था बिजली बिल हाफ का नारा दिया था लेकिन अब जनता कह रही है कि बिजली बिल नही हुआ हाफ हमने क्या किया था पाप? सत्ता पाने के लिए कांग्रेसी ने जो वादे किए थे उसे भूल कर हर पुराना बिजली बिल बताकर बिजली बिल में ही फर्जीवाड़ा करने लगा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के हर जिले में बिजली बिल के नाम पर भारी भ्रष्टचार हुआ है और जो घोटाले हुए हैं उस पर सरकार पर्दा डालने में लगी हुई है। बिजली बिल के नाम पर जो कलेक्शन आ रहा है उसका सीधा कनेक्शन यूपी चुनाव से तो नहीं है। इस समय प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जो बिल भेजा जा रहा है उस पर अतिरिक्त यूपी इलेक्शन टैक्स लगाकर तो नहीं भेज रही है यह भी एक सवाल है?
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि इस तरह की घोटाले के मामले रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव जिले के उपभोक्ताओं के करोड़ों रुपए के हाथ साफ करने के बाद भी उच्च अधिकारी कुछ भी नहीं कह रहे है। यह पूरी तरह से प्रदेश सरकार के इशारे पर हो रहा है। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए साथ ही दोषियों पर कार्यवाही के साथ जिन बिजली बिल उपभोक्ताओं से अतिरिक्त पैसा लिए गए है वह वापस होना चाहिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

