🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज़ – जंगली सूअर का शिकार कर गांव में कर रहा था मांस का व्यापार, वन अमले ने एक आरोपी को किया गिरफतार , एक फरार

On: November 18, 2021 5:53 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़ महासमुंद

महासमुन्द-(वायरलेस न्यूज़) महासमुंद जिले बसना वन परिक्षेत्र अन्तर्गत आने वाले बुधूडोंगर क्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार करने का मामला सामने आया है, वन अमले के संज्ञान में मामला आने के बाद वन्यजीव का शिकार करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाकर लगातार निगरानी की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर वन विभाग की टीम ग्राम बुधुडोंगर पंहुची, जहां प्लेटिना मोटरसाइकिल पर वन्य जीव जंगली सूअर का अवैध शिकार कर उसके मांस का व्यापार करते हुए गांव की गलियों में दो लोग घूम रहे थे । इसी दौरान वन विभाग के सरकारी वाहन को आता देखकर जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दोनों व्यक्ति तेज रफ्तार भागने लगे । भागते वक्त मोटरसाइकिल से गिर गये और वन विभाग की टीम ने मोटरसाइकिल सवार चमार सिंह को जंगली सूअर के मांस के साथ धर दबोचा जबकि मोटरसाइकिल चला रहा साथी साहनू भागने में कामयाब हो गया, वन विभाग के टीम की गिरफ्त में आए आरोपी चमार सिंह ग्राम सहसपानी थाना सारंगढ़ जिला रायगढ़ का निवासी बताया गया है। जिसके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 09, 50 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वन्य जीव के शिकारी आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा जहां से न्यायालय के आदेश पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। वन्य जीव शिकार के आरोपी की गिरफ्तारी के इस सनसनीखेज मामले में बसना वन परिक्षेत्र के वन अधिकारी एन पी तिग्गा, बी के पाठक, रविलाल निर्मलकर, देवलाल सोनी सहित सभी वन कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment