जशपुर -(वायरलेस न्यूज़) जिले के पत्थलगांव व बगीचा क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने आज जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक के दौरान जशपुर कलेक्टर से पत्थलगांव व बगीचा में लिंक कोर्ट खोलने के विषय पर चर्चा की जिस पर कलेक्टर जशपुर रितेश अग्रवाल ने तत्काल लिंक कोर्ट शुरू करने की बात कही।
आने वाले सप्ताह से ही जिला अधिकारी पत्थलगांव व बगीचा तहसील में लिंक कोर्ट लगाकर क्षेत्र की जनता की समस्या सुनेंगे और निराकरण करेंगे जिससे पत्थलगांव व बगीचा क्षेत्र की जनता को लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय जाना नही पड़ेगा।
लिंक कोर्ट खुलने की खबर से ही पत्थलगांव व बगीचा क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है और क्षेत्र की जनता ने लिंक कोर्ट की मांग के लिए सांसद गोमती साय जी का आभार जताया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

