बिलासपुर /कोरिया: (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ( NTCA ) की तकनीकी समिति ने गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व को मंजूरी दे दी है । जल्दी ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी । बाघों के संरक्षण के लिए कोरिया जिले में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने के प्रयास पिछले सात साल से चल रहे हैं ।
सरकार ने 2019 में इसका प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन , इसका स्पष्ट खाका तब भी तैयार नहीं था । इस साल 21 जून को हुई र वन्य जीव बोर्ड की बैठक में गुरु घांसीदास टाइगर रिजर्व का पूरा क्षेत्रफल और नक्शा पेश किया गया । इसका क्षेत्रफल 2 हजार 829 वर्ग किलोमीटर तय किया गया है । इसके कोर एरिया में 2 हजार 49 वर्ग किलोमीटर तथा बफर एरिया में 780 वर्ग किलोमीटर का जंगल होगा । बोर्ड की मंजूरी के बाद वन विभाग ने यह प्रस्ताव NTCA को भेज दिया ।
अब NTCA की तकनीकी समिति ने परीक्षण के बाद इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है । वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया , एक अधिसूचना के बाद टाइगर रिजर्व अस्तित्व में आ जाएगा ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
