अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अति संवेदनशील क्षेत्र मुंडागढ़ के ग्रामीणजन अपनी समस्याओं को लेकर मिले विधायक जैन से

On: June 9, 2021 3:24 PM
Follow Us:

अपनी समस्याओं के तत्काल निराकरण की पहल होने से खुश होकर लौटे ग्रामीण

जगदलपुर:- 09 जून 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी // नक्सलवाद की वजह से अवरुद्ध हुए विकास कार्य का दंश अब भी अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीण झेल रहे हैं। दरभा विकासखंड के अति संवेदनशील ग्राम पंचायत मुंडागढ़ के खंगालडेरा के लोग आज भी चुआ का पानी पीने को मजबूर है। यहां शासन द्वारा बिजली का खंबा तो लगाए गए किंतु बार बार अवरोध होने की वजह से आज तक बिजली सुविधा बहाल नहीं हो पाई है। बगैर पानी और पानी के आज भी ग्रामीण जिने को मजबूर है। अपनी इस समस्याओं को लेकर आज मुंडागढ़ के उपसरपंच हिड़मा, चैतूराम कश्यप एवं ग्रामीणजन संसदीय सचिव एवम जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन से मिलने पहुंचे।उन्होंने अपनी सारी समस्या विधायक को बताई जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जगदलपुर विधायक ने पानी की व्यवस्था के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तेंदुलकर को दुरभाष पर चर्चा करते हुए तत्काल वहाँ जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए एवं पानी की व्यवस्था के लिए तत्काल बोर खनन के निर्देश दिए। वहीं इन ग्रामीणजनों की बिजली व्यवस्था को भी प्रारंभ करने के उद्देश्य से श्री जैन ने सीएसपीडीसीएल के कार्यपालन यंत्री श्री पोयम को वहां तत्काल अवरुद्ध पड़े कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसी तरह ग्राम का निवासी युवक चैतुराम कश्यप जो की अभी बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है उन्होंने श्री जैन से निवेदन किया कि वह बेरोजगार है उसे किसी प्रकार का रोजगार मिल सके। इस पर श्री जैन ने जिला कलेक्टर रजत बंसल से फोन पर कहा कि गांव में ही अगर किसी प्रकार का रिक्त पद हो तो उसे वहीं पदस्थ करने की बात कही। जिस पर कलेक्टर ने युवक से मिलने को कहा। अपनी समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही से ग्रामीणजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, उपसरपंच हिड़मा ने बताया कि ग्रामीण काफी उम्मीद लेकर जगदलपुर पहुंचे थे और उनकी बातों को विधायक ने गंभीरता से सुना और सभी विषयों पर तत्काल कार्यवाही की जिसमें वे बेहद खुश है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि हमारा गांव भी मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी का मोहताज नहीं होगा उन्हें भी सभी सुविधाएं मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुंडागढ़ उड़ीसा के ग्राम लुलेर छत्तीसगढ़ के चांदामेटा, दलदली, तुलसी, मुण्डागढ़ के बीच का जंक्शन है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment