डी. के. शास्त्री की टीम ने बलौदाबाजार के पलारी में मारा छापा 15 अवैध ई टिकटो के साथ फोटो स्टूडियो संचालक चढ़ा हत्थे

तिल्दा। (वायरलेस न्यूज़)मंगलवार 23 अगस्त को बलौदा बाजार में रेसुब की विशेष टीम ने दबिश देकर पलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में फोटो स्टूडियो संचालक को रेल्वे के अवैध 15 टिकटो के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेसुब तिल्दा पोस्ट प्रभारी आर एस मिश्रा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि मंगलवार 23 अगस्त 22 को श्री ए. एन. सिन्हा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर तथा श्री संजय कुमार गुप्ता, मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब रायपुर के निर्देशन में रेलवे ई-टिकट के अवैध दलालों के विरुद्ध अभियान के तहत आज दिनांक 23.08.22 को आर. एस. मिश्रा, पोस्ट प्रभारी, रेसुब पोस्ट भाटापारा के नेतृव में डी. के. शास्त्री, चौकी प्रभारी, रेसुब चौकी तिल्दा मातहत बल सदस्य के साथ बलौदाबाजार में स्थित ग्राम संडी थाना पलारी में स्थित उत्तम फोटो स्टूडियो एंड चॉइस सेंटर में दुकान संचालक उत्तम राय पिता खेडू राम राय, उम्र 34, निवासी – केवतरा, थाना -खरोरा, जिला – रायपुर के मौजूदगी में अभियान के तहत चेक करने पर दुकान संचालक के द्वारा सीएससी एजेंट आईडी के आड़ में आईआरसीटीसी के निजी आईडी से 15 नग ई टिकट मूल्य 17545 रुपये बनाकर प्रत्येक टिकट 50-50 रुपये अधिक लेकर दुकान में रेलवे ई -टिकट का अवैध दलाली करते हुए पाकर टिकटो एवं साक्ष्य हेतु इलेक्ट्रॉनिक सामान की जप्ती कर तिल्दा चौकी लाया गया तथा उक्त आरोपी के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत कार्यवाही किया गया | भाटापारा तिल्दा रेसुब की टीम की इस कार्यवाही से रेल्वे ई टिकट बनाने वाले दलालों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *