अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एटीपी, सीएससी, मोर बिजली एप समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएं होंगी 27 से 30 जनवरी तक बाधित

On: January 19, 2023 4:23 PM
Follow Us:


बिजली बिल भुगतान प्रणाली को उन्नत करने दो दिन आनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

डाटा सेन्टर में नेटवर्क उन्नयन से सर्वर होगा प्रभावित

27 जनवरी शाम 6 से 30 जनवरी सुबह 10 बजे तक ऑन लाइन सेवाएं होंगी बाधित

रायपुर(वायरलेस न्यूज) 19 जनवरी – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (सीएसपीडीसीएल) पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था की बेहतर निगरानी और उपभोक्ता सेवाओं के लिए अपने व्यापक और सुदृण नेटवर्क को लगातार उन्नत करती रहती है। इसी कड़ी में प्रदेश के केन्द्रीयकृत डाटा सेन्टर के उन्नयन का कार्य आगामी 27 जनवरी शाम छह बजे से अगले दो दिनों तक किया जाएगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में विद्युत कंपनी की उपभोक्ता सेवा से जुड़ी एवं दूसरी अन्य ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित होंगी। सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे ने बताया कि 27 जनवरी की शाम 06 बजे से 30 जनवरी की सुबह 10 बजे तक नेटवर्क उन्नयन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कंपनी की ऑल टाइम पेमेंट (एटीपी) मशीन , कॉमन सर्विस सेन्टर (सीएससी), ऑनलाइन बिल पेमेंट , पे पाइंट , मोर बिजली एप , पॉवर कंपनी की वेबसाइट, एसएमएस गेटवे,केन्द्रीयकृत कॉल सेन्टर,ई बिडिंग समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी। उन्होंने बताया कि नेटवर्क उन्नयन के लिए विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा का ध्यान रखा गया है। आम उपभोक्ता परेशान न हो इसलिए अवकाश दिवसों में उन्नयन कार्य संपादित किया जा रहा है। बिजली बिल भुगतान के लिए प्रदेशभर में निर्धारित अंतिम तिथि के बाद ही इस कार्य को किया जा रहा है। इसके अलावा बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित वितरण केन्द्रों एवं स्थानीय स्तर पर निर्धारित कार्यालयों पर संपर्क किया जा सकेगा।

समाचार क्रं. 23/102

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment