अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी सीपत में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई

On: June 28, 2025 1:09 PM
Follow Us:

*एनटीपीसी सीपत में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई*

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) एनटीपीसी सीपत में भगवान जगन्नाथ की श्रद्धापूर्वक व भक्तिमय भाव से रथ यात्रा निकाली गई l इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मंदिर समिति के द्वारा किया गया l सुबह भगवान जगन्नाथ की पूजा – अर्चना व हवन का आयोजन किया गयाl उसके बाद आकर्षक रूप से सुसज्जित भव्य रथ में भगवान जगन्नाथ को आसन पर विराजमान कर पूरे नगर परिसर में परिक्रमा कराया गया और परिक्रमा के उपरान्त भगवान जगन्नाथ को उनकी मौसी के घर विराजमान कराया गयाl रथ को खींचने के लिए पूरा उज्जवल नगर परिसर उमड़ पड़ाl परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पांडे तथा श्रीमती साधना पांडे अध्यक्षा संगवारी महिला समिति ने विधिवत रूप पूजा अर्चना की l रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश के बावजूद भक्त जनों ने काफी उत्साह दिखायाl जय जगन्नाथ के जय घोष से उज्जवल नगर परिसर गूंज उठाl भगवान जगन्नाथ का आशीष पूरे एनटीपीसी सीपत पर बनी रहेl इसी मंगलकामना के साथ संध्या आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment