अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनसीसी छात्र-छात्राओं के वैयक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, और कौशल विकास पर जोर बिग्रेडियर ए के दास

On: March 15, 2022 9:47 AM
Follow Us:

पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा बिग्रेडियर ए के दास विशिष्ट सेवा मेडल ग्रुप कमांडर, एनसीसी गुप मुख्यालय (छ0ग0) के द्वारा कोरबा में नव स्थापित 1 छ0ग0 बटा0 एनसीसी का निरीक्षण दिनांक 15 मार्च 2022 को किया गया। निरीक्षण के दौरान समादेशक महोदय जी का एनसीसी कैडेटो के द्वारा सलामी दी गई. उन्होने सभी कैडेटों से परिचय प्राप्त कर परेड को सराहा। इस दौरान उनके साथ इस एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आर सेनगुप्ता एवं अन्य एनसीसी स्टॉफ उपस्थित थे। इसके पश्चात् समादेशक द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस एकदिवसीय निरीक्षण में समादेशक महोदय जी ने ई०वी० पीजी कॉलेज के ऑडोटोरियम में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान बताया कि अब कोरवा में बटालियन बेस बनने के बाद यहाँ के बच्चों को बेहतरीन एनसीसी की ट्रेनिंग प्रदान की जा सकेगी। एनसीसी के बच्चो में अनुशासन आएगा और वे एक अच्छे नागरिक साबित होंगे। ए, बी, सी सर्टिफिकेट के कारण वे भारतीय सेना व छत्तीसगढ़ पोलिस फोर्स के अलग-अलग विंग में अफसर के रूप में जाएंगे जो हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

ई०वी० पीजी कॉलेज के ऑडोटोरियम में ही एनसीसी कैडेटों को सम्बोधित करते हुए उन्होने एनसीसी कैडेटों से राष्ट्र के प्रति सेवाभाव जागृत करने की बातें कही, उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों की कार्यशैली दूसरों के लिए प्रेरणादायक बने एवं उनके वैक्त्तिव विकास, नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास इसको लेकर भी एनसीसी कैडेटों में जोश भरा गया.

इस अवसर पर एनसीसी के अधिकारी तथा स्कूल, कॉलेज के प्राचार्य व एनसीसी प्रभारी एवं जिले के एसपी भोजराम पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आर सेनगुप्ता ने बताया कि इस बटालियन से संबंध जिले कोरबा, जांजगीर, सूरजपुर, बलौदाबाजार के लगभग 2400 कैडेट्स को प्रत्येक वर्ष एनसीसी प्रशिक्षण मिलेगा। एनसीसी कैडेटो के प्रशिक्षण के लिए इस यूनिट में स्थायी आर्मी इंस्ट्रक्टर स्टॉफ है जो सेना से आए हुए जेसीओ/एनसीओ हैं । समादेशक महोदय के प्रयासों से एनसीसी की गतिविधियों को 01 अप्रैल 2022 के शैक्षणिक सत्र में शुरू करने जा रहे है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment