अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

**एसईसीएल में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ** **निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य में हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन**

On: March 13, 2026 10:28 AM
Follow Us:

**एसईसीएल में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ**

**निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य में हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन**

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज) दिनांक 12 मार्च 2026 को एसईसीएल वसंत विहार टाउनशिप स्थित वसंत क्लब में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की मेजबानी में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास उपस्थित रहे।

12 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कोल इंडिया की सभी आठ अनुषंगी कंपनियों के साथ-साथ सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने सभी खिलाड़ियों एवं उपस्थितजनों को खेल भावना की शपथ दिलाई।

खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह रणनीति, धैर्य, योजना और निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट संगम है। 64 खानों वाले शतरंज पट पर हर निर्णय सोच-समझकर लेना होता है। यही गुण हमें अपने व्यावसायिक जीवन और दैनिक कार्यों में भी बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर श्रमसंघ प्रतिनिधियों में एसईसीएल कल्याण मंडल के सम्मानित सदस्य श्री बजरंगी शाही, मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षगण, एसईसीएल मुख्यालय कल्याण मंडल समिति, संयुक्त परामर्श समिति के सदस्य, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य, विभिन्न परिषदों एवं संघों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम के आरंभ में एक सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य तथा ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्री जी. श्यामला राव, महाप्रबंधक (कल्याण) द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन श्री शेख ज़ाकिर हुसैन, मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) द्वारा किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री विवेक कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (कल्याण) द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment