अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑटो चालक संघ 30 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे सांसद निवास सांसद राधेश्याम राठिया का दिया आश्वासन

On: June 10, 2025 6:47 PM
Follow Us:

ऑटो चालक संघ 30 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे सांसद निवास
सांसद राधेश्याम राठिया का दिया आश्वासन

रायगढ़। ( वायरलेस न्यूज़) अमृत भारत योजना रायगढ़ में रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। ऐसे में यहां आॅटो चालकों को रेलवे क्षेत्र से कुछ दूर पर पार्किंग देने से जिला आॅटो चालक संघ नाराज है। जिसे लेकर आज आॅटो चालक संघ 30 किमी पैदल चलकर सांसद निवास घेराव करने निकले, लेकिन रास्ते मंे सांसद ने उनसे मुलाकात की और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वसन दिया है।
आॅटो चालकों की मांग थी कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास उन्हें पार्किंग दिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। जबकि पूर्व में कार पार्किंग के स्थान पर उन्हें पार्किंग देने का आश्वसन दिया गया था। ऐसे में स्टेशन के करीब पार्किंग नहीं मिलने से उनकी समस्या बढ़ गई है। साथ ही यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिसे देखते हुए मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे जिला आॅटो चालक संघ के करीब 250 चालक 30 किमी की पदयात्रा करते हुए सांसद निवास छर्राटांगर घेराव करने पैदल निकले। वे उर्दना रोड होते हुए लाखा तक पहुंचे, तो सासंद राधेश्याम राठिया को इसकी जानकारी लगी। ऐसे में उन्हें मोबाइल के माध्यम से वहीं रूकने के लिए कहा गया, लेकिन आॅटो चालक मानने को तैयार नहीं थी। आॅटो चालक चलते रहे और गेरवानी होते हुए सराईपाली तक पहुंच गए। तब भी उन्हें सांसद द्वारा वहीं रूकने कहा गया, लेकिन वे चलते हुए देलारी तक पहुंचे। ऐसे में सांसद राधेश्याम राठिया खुद उनसे मिलने के लिए पहुंच गए।
जहां आॅटो चालक संघ ने उन्हें आवेदन दिया और अपनी मांग रखी। तब सांसद राधेश्याम राठिया ने रेल मंत्री, डीआरएम, जीएम समेत रेलवे के अन्य अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें रेलवे स्टेशन के पास ही पार्किंग की सुविधा देने का आश्वसन दिया। जिसके बाद आॅटो चालक माने और वापस लौट गए।
आॅटो चालक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वे लोग करीब 24 किमी की पदयात्रा पूरी कर चुके थे। इस दौरान उनके आगे व पीछे पुलिस के जवान भी थे। बरपाली होते हुए आॅटो चालक छर्राटांगर पहुंचते, लेकिन 6 किमी पहले सांसद उनसे मिलने पहुंच गए।
जिला आॅटो चालक संघ के अध्यक्ष संजय बाजपेयी ने बताया कि करीब 15 सौ आॅटो चालक रजिस्टार्ड हैं। उन्होंने बताया कि जो आॅटो चालक रेलवे स्टेशन से सवारी लेते थे, अभी पार्किंग व्यवस्थित नहीं होने से इधर-उधर आॅटो लगाकर सवारी ले रहे हैं। इससे चालक व यात्रियों दोनों को परेशानी हो रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद ने आश्वसन दिया है कि उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। अगर रेलवे स्टेशन के पास आॅटो पार्किंग नहीं दिया जाता है तो आने वाले समय में फिर से आंदोलन किया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment