अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कथित वायरल ऑडियो को लेकर कांग्रेस विधायक किस्मतलाल नंद पर कार्यवाही हेतु भाजपा नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

On: June 7, 2021 4:02 PM
Follow Us:

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुंद- भारतीय जनता पार्टी के सरायपाली के नेताओं ने सरायपाली के कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और शीघ्र कार्यवाही हेतु आग्रह किया है।
एसडीएम सरायपाली के नाम सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा नेताओं द्वारा उल्लेख किया गया है कि विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक पत्रकार एवं आर एस एस को अश्लील गाली गलौज का लेख एवं ऑडियो वायरल हुआ जो कि कथित पत्रकार एवं विधायक किस्मत लाल नंद के मोबाइल क्रमांक 94062 85466 से दिनांक 1.6. 2021 को की रात 10:00 बजे की घटना कथित है। भाजपा नेताओं ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि हम इस संबंध में गंभीर आपत्ति दर्ज करते हुए ऑडियो के आधार पर आरोपी किस्मत लाल नंद कांग्रेस विधायक के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर दंडित करने न्यायालयीन कार्रवाई की अपेक्षा रखते हैं।
स्थानीय भाजपा नेताओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में उल्लेख किया गया है की विधायक किस्मत लाल नंद व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण आदित्य के नेतृत्व में विगत दिन दिनांक 29 मई 2021 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सरायपाली शहर स्थित गोलवलकर विद्यालय से गुरुजी ध्यान केंद्र हटाने के लिए भाजपा का कार्यालय होने का झूठा प्रचार कर जन भावना भड़काने लोगों को आकर्षित करने धारा 144 का उल्लंघन कोरोनावायरस करते हुए भीड़ भाड़ एकत्र करने, बिना अनुमति आंदोलन करने, भाजपा के नाम से अंतर्गत झूठा प्रचार करने जैसा एक साथ अनेक गंभीर अपराध की लिखित शिकायत किए जाने के पश्चात कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण विधायक एवं उनके कार्यकर्ता अति उत्साह में गाली गलौज करने लगे हैं जिस पर शीघ्र कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।
पूर्व विधायक रामलाल चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कामता पटेल, के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया है कि सरायपाली शहर एवं आसपास के क्षेत्र के r.s.s. एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूर्ण शांति एवं सद्भावना पूर्ण परिस्थितियों को शांत कर रहे हैं इसलिए उक्त दोषियों के विरुद्ध विधि अनुकूल कार्रवाई की अपेक्षा प्रशासन से रखते हैं यदि शीघ्र ही नहीं हुई तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हिंसक एवं पूर्ण आचरण से भविष्य में संयम एवं मर्यादा की सीमा यदि टूट जाती है तो अशांति, विवाद और किसी उग्र प्रदर्शन अथवा न्याय एवं व्यवस्था भंग के लिए विधायक, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ साथ प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment