● बरमकेला थाने में बालिका दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड…..
*रायगढ़* । आज दिनांक 08.05.2022 को थाना बरमकेला क्षेत्र में रहने वाली किशोर बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर ग्राम बरगांव थाना सरिया निवासी मदन निषाद के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और शारीरिक शोषण कर घर लाकर छोड़ देना बताया । पीड़ित बालिका बताई कि मदन निषाद 05 अक्टूबर 2021 को शादी करने का झांसा देकर घर से भगा कर पूणे (महाराष्ट्र) ले गया था , जहां शादी किये बगैर शारीरिक संबंध बनाता रहा, जब उसे शादी करने के लिये बोली तो वह मारपीट करता था । दिनांक 19/04/2022 को मदन गांव छोड़कर चला गया जिसे घर-परिवार वाले फोन कर समझाये तो उल्टे गाली गलौच करने लगा और मारने पीटने की धमकी देने लगा । पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी मदन निषाद पर अप.क्र. 194/2022 धारा 363, 366, 376 IPC 4, 6 Pocso Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक एल.पी. पटेल द्वारा आरोपी के संबंध में मुखबिरों से जानकारी ली गई जिसके उसके दीदी के घर रायगढ़ में छिपकर रहने की जानकारी मिली, तत्काल टीआई बरमकेला द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिये रायगढ़ रवाना हुये आरोपी के रायगढ़ से फरार होने की जानकारी पर पीछा कर गोमर्डा जंगल के पास हिरासत में लेकर थाना लाया गया । *आरोपी मदन निषाद पिता पदुमलाल निषाद 21 साल ग्राम बरगांव थाना सरिया* द्वारा बालिका को पुणे भगाकर ले जाकर बलात संभोग करना तथा जाति समाज की नहीं होने के कारण शादी नहीं करना बताया । आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक एल.पी. पटेल के साथ आरोपी पतासाजी में प्रधान आरक्षक कुंवर टोप्पो, एडमोन खेस, आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, सुरेन्द्र सिदार, अशोक पटेल की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






