जशपुर:;-विधायक यू डी मिंज के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरोना टीकाकरण महाअभियान में सहयोग प्रदान किया।
विदित हो कि जिले में 9 और 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ शासन के तरफ से कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है। इस कोरोना टीकाकरण के महाअभियान में कुनकुरी नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्ड में कुनकुरी विधायक एवम संसदीय सचिव श्री यू. डी. मिंज जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्षद एवम ब्लॉक कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओ ने अपनी अपनी सहभागिता दिखाई और लोगो को कोरोना टीकाकरण के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने मे प्रशासन को सहयोग दिया और आमजनों को कोरोना महामारी संबंधी सावधानियो को बताया ।वार्ड क्रमांक 10 में टीकाकरण के दौरान कांग्रेस पार्षद रुकसाना बानो ने बताया कि लोकडाउन से लेकर अभी तक कोरोना टीकाकरण और कोरोना महामारी संबंधित बचाव की जानकारी वो अपने वार्ड में निरंतर देती रही है और टीकाकरण के महाअभियान का साथ देते हुए उन्होंने वार्ड में शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने का वचन लिया है।युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह, दीपक केरकेट्टा, निरज पारिक , कुनकुरी नगर पंचयात के समस्त ग्राम वासियो एवम जिनमे अनिल फ्रांसीस जी,सोन साय यादव , सरिता नायक, विभा मिंज ,सुधीर दुबे,निलेश्वरी सिंह,ममता मिश्रा,रमेश बारीक, अनुकम्पा कुजूर,आशा प्रीति,गौरव कुजूर का महत्वपूर्ण योगदान रहा!
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






